Punjab News: मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण बोर्ड से सम्बन्धित संस्थाओं के लिए ऑनलाइन ऐफीलीएशन पोर्टल की शुरुआत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: तकनीकी प्रशिक्षण संस्थाओं को पारदर्शी, कुशल, भरोसेमन्द और सुविधाजनक तरीके से बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण बोर्ड से सम्बन्धित संस्थाओं के लिए ऑनलाइन ऐफीलीएशन पोर्टल की शुरुआत की।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

यहाँ पंजाब सिविल सचिवालय-1 स्थित अपने कार्यालय में पोर्टल की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने इस पोर्टल को एक क्रांतिकारी कदम बताया, जिससे बोर्ड का कामकाज सुचारू ढंग से किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा हर साल लगभग 250 संस्थाओं की ऐफीलीएशन सम्बन्धी फाइलों को विचारा जाता है। भगवंत मान ने बताया कि मौजूदा समय में यह संस्थाएं अनुसूची समेत लगभग 125 पन्नों का भरा हुआ ऐफीलीएशन प्रोफॉर्मा फिजिकल फाइल के रूप में जमा करवाते हैं।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

भगवंत मान ने कहा कि मौजूदा समय में संस्थाओं द्वारा अपेक्षित ऐफीलीएशन फीस भी डिमांड ड्राफ्ट के रूप में ही जमा करवाई जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पोर्टल के शुरू होने से आवेदनकर्ता संस्थाओं को ऐफीलीएशन प्रोफॉर्मा और अन्य दस्तावेज़ जमा करवाने के लिए बोर्ड के कार्यालय जाने की ज़रूरत नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि संस्थाएं अपने लॉग इन/पासवर्ड के साथ किसी भी जगह से ऐफीलीएशन प्रोफॉर्मो को और दस्तावेज़ों के साथ डाउनलोड/ अपलोड कर सकती हैं और अपेक्षित फीस जमा करवा सकती हैं।

भगवंत मान ने आगे कहा कि यह पोर्टल यह सुनिश्चित बनाने में भी मदद करेगा कि पिछले तीन सालों में ऐफीलीएशन के लिए एकत्रित किए गए डेटा के विश्लेषण की प्रक्रिया और अधिक तेज एवं कुशल बने। विद्यार्थियों को मानक तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बड़े स्तर पर निवेश के लिए आगे आ रहे उद्योग जगत के दिग्गजों की ज़रूरतों को पूरा करना समय की मुख्य ज़रूरत है।

भगवंत मान ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के द्वारा राज्य के पास हुनरमंद मानव संसाधन का बड़ा पूल होगा, जो उद्योग क्षेत्र के लिए लाभप्रद होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हुनरमंद शिक्षा नौजवानों के लिए स्व-रोजग़ार के नए रास्ते भी खोलेगी, जिससे वह मान-सम्मान से अपना जीवन व्यतीत कर सकेंगे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *