Punjab News: 108 एंबुलेंस चलाने वाली कंपनी को स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा सेवाओं को और चुस्त-दुरूस्त करने के हुक्म

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: अपने कर्मचारियों तक उनके परिवार के द्वारा पहुँचने और उनके काम को मान्यता देने की कोशिश में, जिकित्ज़ा हैल्थकेयर लिमिटेड ने होनहार विद्यार्थियों को अपनी उच्च शिक्षा और खेलों प्रशिक्षण में मदद करने के लिए एंबुलेंस एक्सैस फॉर ऑल फाउंडेशन के सहयोग से अपनी वार्षिक स्कॉलरशिप अनुदान राशि प्रदान की है। इस प्रोग्राम के साथ जिकित्ज़ा हैल्थकेयर ने 108 एंबुलेंस स्टाफ के बच्चों को साल 2021-22 में उनके शानदार अकादमिक और खेल प्रदर्शन के लिए यह सम्मान दिया है।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम-2022 में 13 विद्यार्थियों को अकादमिक और खेल में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। दोनों श्रेणियों में पहले हरेक विजेता को 50,000 रुपए का चैक दिया गया। अन्य हरेक विजेता को 25,000 रुपए का चैक दिया गया। तीसरे हरेक विजेता को 10,000 रूपए के चैक से सम्मानित किया गया। ZHL ने पंजाब के सभी कलस्टरों के करू स्टाफ को भी सम्मानित किया। 13 पायलटों और 13 ईएमटी को सर्टिफिकेट, ट्रॉफियों और कैश वाऊचर से सम्मानित किया गया।

इस समारोह में बतौर मुख्य मेहमान पहुँचे स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा, माननीय स्वास्थ्य मंत्री, पंजाब द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय के स्टाफ को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अन्य शख्सियतों में हलका विधायक स. कुलजीत सिंह रंधावा, श्रीमति डॉ. नीलिमा, आईएएस, एमडी, पंजाब हैल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन, जतिन्दर शर्मा, गोवर्नमेंट बिजनेस के प्रमुख, जि़कित्ज़ा हैल्थकेयर लिमिटेड और मनीष बतरा, प्रोजैक्ट हैड, शामिल थे।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

इस अवसर पर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने अपने विचार साझे करते हुए कहा कि कोविड और अन्य मुश्किलों के बावजूद विद्यार्थियों ने साबित कर दिया है कि वह सामूहिक ढंग से किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं। ऐसे पुरस्कार उनको अकादमिक तौर पर बेहतर प्रदर्शन करने और केंद्रित रहने के लिए प्रेरणा देते हैं। हम चाहते हैं कि उनकी बेहतरी के लिए ऐसे वार्षिक स्कॉलरशिप प्रोग्रामों का आयोजन करता रहे। हमारा दृष्टिकोण विद्यार्थियों को न केवल उत्तम पेशेवर बनाना है, बल्कि एक अच्छे नागरिक भी बनाना है।

उन्होंने जिकित्ज़ा हैल्थकेयर लिमिटेड को सख़्त हिदायतें की कि राज्य में यह 108 ऐंबूलैंसें एक लाईफ़ लाईन की तरह हैं, इस लिए इन ऐंबूलैंसों को बिल्कुल दुरुस्त हालत में रखा जाए। इन ऐंबूलैंसों के मरीज़ तक पहुँचने के समय को भी और घटाया जाए, क्योंकि मरीज़ की जान बचाने के लिए समय ही जि़ंदगी है। उन्होंने कहा कि 108 एंबुलेंस के सम्बन्ध में किसी भी किस्म की शिकायत को बहुत गंभीरता से लिया जाएगा और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने सम्बन्धी हिमायत करते हुए कहा कि आज लड़कियाँ हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं और जिकित्ज़ा हैल्थकेयर लिमिटेड को भी लड़कियों को इस सेवा के क्षेत्र में अवसर देना चाहिए। अंत में, स्वास्थ्य मंत्री ने 108 एंबुलेंस स्टाफ के साहस और जज्बे, उनकी निस्वार्थ और प्रतिबद्ध सेवा के लिए जो वह इमरजैंसी स्थितियों में प्रदान करते हैं, की भी सराहना की।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *