Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वकील भाईचारे को जरूरतमंद और बेसहारा लोगों की आवाज़ बनने का दिया न्योता

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज वकील भाईचारे को बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को पहल के आधार पर इन्साफ दिलाने का न्योता देते हुये कहा कि उनको समाज के कल्याण के लिये सक्रिय भूमिका अदा करनी चाहिए।
आज यहाँ पंजाब और हरियाणा बार कौंसिल के नये वकीलों को लायसंस बाँटने और बार कौंसिल की आनलाइन सेवाओं की शुरुआत करने के मौके पर करवाए समागम के दौरान मुख्यमंत्री ने नौजवान वकीलों को बड़े लोक हितों के लिए अपनी ज़िम्मेदारी पेशेवर वचनबद्धता, समर्पण भावना और संजीदगी के साथ निभानी के लिए कहा।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

उन्होंने कहा कि समर्पित होकर काम करने वाले वकील न सिर्फ़ अपना नाम रौशन करते हैं बल्कि अदालतों में जरूरतमंद लोगों को इन्साफ दिला कर उनके चेहरों पर मुसकराहट भी लाते हैं। इस मौके पर भगवंत मान ने कहा कि मानक शिक्षा, बेहतर सेहत सेवाएं और जरूरतमंद को इन्साफ दिलाना उनकी सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता है और इस सम्बन्धी कई बड़े प्रयास किये जा रहे हैं।

उन्होंने वकीलों को रूबरू होते हुये कहा, ‘‘तरक्की कभी भी रातों-रात नहीं मिलती, सफलता का एकमात्र ढंग सख़्त मेहनत और लगन ही है जो मनुष्य को उसकी मंजिल पर पहुँचा देता है। आप भी वकालत शुरू करने जा रहे हो, जोकि बहुत ज़िम्मेदारी वाला पेशा है। उम्मीद है कि आप जरूरतमंद व्यक्ति को सेवा-भावना के साथ इन्साफ दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे।’’

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

लायसंस प्राप्त करने वाले नये वकीलों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि जिस तरह नये आई. ए. एस और आई. पी. एस. अधिकारी तजुर्बा हासिल करने के लिए अपने कॅरियर की शुरुआत ज़िला स्तर के दफ़्तरों और थानों से करते हैं, उसी तरह नये वकीलों को भी सरकार के महत्वपूर्ण कानूनी मामलों में ट्रेनी के तौर पर शामिल करना चाहिए जिससे वह सीनियर वकीलों की तरफ से उभारे जाते नुक्तों के बारे अपने पेशे की शुरुआत में ही तजुर्बा हासिल कर सकें।

बार कौंसिल की तरफ से उठाई अलग-अलग माँगों के जवाब में भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार ज़िला स्तर पर वकीलों के लिए चैंबरों की व्यवस्था, लायब्रेरियां आदि सहूलतें मुहैया करवाने के लिए उपयुक्त सहयोग देगी। इस मौके पर राज्य सभा मैंबर राघव चड्ढा, पंजाब और हरियाणा के एडवोकेट जनरल विनोद घई और पंजाब और हरियाणा बार कौंसिल के चेयरमैन सुरवीर सिद्धू समेत अन्य शख़्सियतें भी उपस्थित थी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *