Jagtar Singh Hawara: चंडीगढ़ जिला कोर्ट में पेश होगा जगतार सिंह हवारा, जाने क्या है मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Jagtar Singh Hawara: चंडीगढ़ की जिला अदालत ने एक मामले में जगतार सिंह हवारा (Jagtar Singh Hawara) को पेश करने के निर्देश जारी किए हैं। करीब 35 साल पुराने मामले में जगतार सिंह हवारा की पेशी के आदेश जारी किए गए हैं। जिसके चलते तिहाड़ जेल में जगतार सिंह हवारा की पेशी आज होगी।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

जगतार सिंह हवारा के वकीलों ने कहा था कि तिहाड़ जेल में हवारा के खिलाफ सभी मुकदमे पूरे हो चुके हैं, इसलिए उन्हें तिहाड़ से चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में स्थानांतरित किया जाना चाहिए, ताकि उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जा सके।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

वहीं, एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया हवारा को दिल्ली से चंडीगढ़ शिफ्ट करने का विरोध हो रहा है। उनका कहना है कि अगर हवारा को पंजाब ले जाया गया तो पंजाब में हालात और बिगड़ सकते हैं। यह भी तर्क दिया गया है कि हवारा कोर्ट में पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की जाए। इस संबंध में आज जिला न्यायालय में एक अर्जी भी दाखिल की जाएगी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *