Punjab News: पंजाब में बड़ी वारदात, चाचा ने भतीजे की हत्या कर मिट्टी के ड्रम में छिपाया शव

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लुधियाना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नाबालिग युवक का शव घर की छत पर ड्रम से बरामद किया गया है। युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को ड्रम में रखकर मिट्टी से भर दिया था। पूरे घर में दुर्गंध फैल गई। युवक की मां सफाई करते हुए छत पर पहुंची तो उसकी नजर ड्रम पर पड़ी।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

इसी बीच पीयूष की मां सविता के पास उसके देवर का फोन आया। उन्होंने कहा कि आपके बेटे की लाश छत पर ड्रम में पड़ी है, इसे बाहर निकाल लो। जब उन्होंने ड्रम चेक किया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीयूष को पीटा गया और ड्रम में डालकर मिट्टी भर दी गई, जिसके बाद महिला ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी।

मृतक पीयूष के पिता की भी कुछ समय पहले मौत हो गई थी। सविता के दो बच्चे हैं। वह अपने देवर के यहां रहने लगी। उसके देवर ने पीयूष को मारकर ड्रम में डाल दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी चाचा ने सविता को बताया था कि पीयूष 5 तारीख से क्रिकेट मैच खेलने दिल्ली गया हुआ है। जिसकी वजह से सविता ने अपने बेटे की ज्यादा तलाश नहीं की।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

जब बेटे का फोन नहीं आया तो सविता को चिंता हुई। इस बीच देवर भी घर से लापता हो गया। अचानक देवर का फोन आया और उसने बताया कि पीयूष का शव छत पर ड्रम में पड़ा है। सूचना मिलते ही एसीपी मनिंदर वेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *