Punjab News: कैबिनेट मंत्री निज्जर ने दक्षिणी हलके में लोगों के घरों में सोलर सिस्टम लगाने के कामों का किया उद्घाटन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: अमृतसर के सौंदर्यीकरण में कोई कसर नहीं रहने दी जाएगी और शहर के सौंदर्यीकरण के लिए 7.73 करोड़ रुपए ख़र्च किए जाएंगे और लोगों को प्राथमिक सहूलतें भी मुहैया करवाई जाएंगी।

इन शब्दों का प्रगटावा स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने आज दक्षिणी हलके वार्ड नंः 33, 34 और 39 के अधीन पड़ते इलाके दबुरजी, बाज़ीगर बस्ती और अर्जुन नगर में एस. सी. भाईचारे के लोगों के घर में सोलर सिस्टम लगाने के काम का उद्घाटन करने के बाद किया।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

डॉ. निज्जर ने कहा कि इन वार्डों के 75 घरों में 200-200 वाट के सोलर सिस्टम लगाए जाएंगे। जिस पर करीब 35 लाख रुपए खर्चा आऐगा। उन्होंने बताया कि सोलर सिस्टम मुफ़्त लगाए जा रहे हैं और किसी से इंस्टालेशन चार्जिस तक भी नहीं लिए जाएंगे।

स्थानीय निकाय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विकास कामों में पारदर्शिता और गुणवत्ता को यकीनी बनाया जाए और विकास कामों में किसी किस्म की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमें भ्रष्टचार मुक्त प्रशासन राज्य के लोगों को देना है और किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

उन्होंने विकास कामों की बात करते हुए कहा कि शहर के आने-जाने वाली मुख्य सड़कों पर पौधे लगाए जाएंगे और लोगों को स्वच्छ वातावरण मुहैया करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके इलावा शहर के अंदर इंटरलाकिंग टायलें, पुलों पर पेंट और स्ट्रीट लाईटें भी लगाई जा रही हैं। डॉ. निज्जर ने कहा कि ट्रैफ़िक सिस्टम में सुधार के लिए सड़कों से नाजायज कब्ज़े हटाए जा रहे हैं जिससे ट्रैफ़िक सिस्टम में सुधार लाया जा सके।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *