Punjab News: फिरोजपुर में शराब फैक्ट्री के बाहर धरना जारी, कृषि मंत्री ने सुनी किसानों की मांगे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: पंजाब के फिरोजपुर में जीरा स्थित शराब फैक्ट्री के सामने विभिन्न किसान संगठन और लोग लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल (Kuldeep Singh Dhaliwal) आज किसानों और स्थानीय लोगों से बात करने धरने पर पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

किसानों ने मंत्री को बताया कि कारखाना संचालक/मालिक ने निर्धारित मापदण्डों के अनुसार कारखाना नहीं लगाया है। इससे तरह-तरह की बीमारियां और किसानों की फसलें खराब हो रही हैं। लोगों ने कहा कि पीने का पानी जहरीला हो गया है। धरना स्थल पर पुलिस विभाग के आला अधिकारियों द्वारा किसानों व फैक्ट्री प्रबंधकों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

इस मौके पर 16 दिसंबर को पुलिस द्वारा पकड़े गए 4 लोगों को भी मौके पर लाया जाएगा। इसके साथ ही किसान संगठनों ने पंच-सरपंचों के निरस्त लाइसेंस बहाल करने की मांग की है। किसानों ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन चल रहा है। जहरीला पानी छोड़ा जा रहा है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *