डेली संवाद, जालंधर। Latifpura Jalandhar: जालंधर के लतीफपुरा में आज शिरोमणि अकाली दल (मान) के प्रधान और सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने पहुंचे कर उजड़े हुए परिवारों से बातचीत की। इस दौरान मान ने फिर से विवादित बयान दिया।
सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने पीड़ित लोगों से मुलाकात करते हुए कहा कि लतीफपुरा में पाकिस्तान से उजड़ कर यहां बर्षों से रह रहे सिखों के घर तोड़े गए हैं। घर तोड़ने की सजा आम आदमी पार्टी के नेताओं को जरूर मिलेगी।
ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है
उन्होंने कहा कि ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल को टाहली के पेड़ पर रस्सा डालकर फंदे से लटकाएंगे। इसके अलावा सांसद मान ने कहा कि पहले पाकिस्तान से उजड़ कर आए लोगों को दोबारा उजाड़ा गया है।
उन्होंने एक और विवादित बयान देते हुए कहा कि आप की पंजाब सरकार ने सरकारी कार्यालयों में भगत सिंह की फोटो लगाकर उनके नक्शे कदम पर चल कर पुलिस के खिलाफ होना चाहिए क्योंकि भगत सिंह ने अंग्रेज अधिकारी के साथ एक बेगुनाह केशधारी सिख पुलिस वाले की भी हत्या की थी। लतीफपुरा में भी उसी पुलिस से लोगों पर बर्बरता करवाई।
ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप
सांसद मान ने कहा कि वह 22 दिसंबर को संसद में लतीफपुरा में गरीब लोगों के घर नेस्तनाबूद करने का मुद्दा उठाएंगे और केंद्र सरकार और राज्य सरकार से जवाब मांगेंगे। उन्होंने कहा कि अक्सर उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया जाता, देखते हैं कि इस बार उन्हें संसद में बोलने का मौका मिलता है या नहीं।
सांसद मान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में एक भी सिख जज नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अगर बांग्लादेश व अन्य देशों के आए लोगों को मकान बनाकर दे सकती है तो फिर लतीफपुरा के घरों में बुलडोजर क्यों चलाए गए।
UDTA PUNJAB: नशा, पुलिस और पैसा, गवाह है ये VIDEO









