Jalandhar News: जालंधर में हुल्लड़बाजों की दादागिरी, SHO से भिड़े, हाथापाई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में आज बुलेट मोटरसाइकिल सवार तीन हुल्लड़बाज युवकों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान थाना 6 के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह मौके पर मौजूद थे, उन्होंने जब हुल्लड़ बाज युवकों को गाड़ी में बैठाने की कोशिश की तो बात हाथापाई तक आ गई और माहौल गरमा गया।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

इस दौरान आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए और हाथापाई भी हुई। उसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए हुल्लड़ बाज युवकों को जबरदस्ती पुलिस की गाड़ी में बैठाया और थाने ले गए। थाना 6 के प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि बुलेट से पटाखे बजा रहे युवकों की शिकायत पुलिस के पास पहुंची थी।

जब पुलिस ने पटाखे बजा रहे युवकों को रोका और पूछताछ की तो वह तू-तड़ाक पर उतर आए। इसके बाद युवकों और पुलिस वालों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। फोर्स को बुलाना पड़ा। एसएचओ ने कहा कि जब पुलिसकर्मियों ने युवकों को गाड़ी में बैठने के लिए कहा तो वह फिर पुलिस वालों से उलझ गए और हाथापाई की। इसके बाद पुलिस ने बलपूर्वक गाड़ी के अंदर बिठाया। पुलिस ने तीनों युवकों का मेडिकल करवाया।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

एसएचओ ने बताया कि घटना के बाद परिजन थाने पहुंचे और लिखित में माफीनामा दिया कि आगे से बच्चे ऐसा नहीं करेंगे। इसके बाद पुलिस ने युवकों का रिकॉर्ड चेक किया और कोई क्रिमिनल केस न होने पर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। डीसीपी जगमोहन सिंह ने कहा कि पकड़े गए तीनों युवक लतीफपुरा वाली सड़क पर बुलेट मोटरसाइकिल लिए हुल्लड़बाजी कर पटाखे बजा रहे थे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *