Punjab Firozpur Zira Factory: पंजाब में धरना दे रहे किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab Firozpur Zira Factory: फिरोजपुर में जीरा फैक्ट्री के बाहर लंबे समय से धरना दे रहे किसान और पुलिस एक बार फिर आमने सामने हो गयी है। किसान बाहर से शराब फैक्ट्री गेट के पास लगे पक्के मोर्चे की ओर बढ़ रहे हैं।

पुलिस ने वहां लगाए बैरिकेड से किसानों को रोकने का प्रयास किया और इसी दौरान पुलिस द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज की गई। इससे पहले सएसपी कंवरदीप कौर का बयान सामने आया था जिसमे उसने लाठीचार्ज न करने की बात कही थी।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

आपको बता दे कि सोमवार को किसान संगठनों का धरने पर पहुंचना शुरु हुआ। यहां उन्होंने सरकार का विरोध किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के बैरिकेड गिरा दिए, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज किया।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

वहीं दूसरी तरफ पुलिस ड्रोन की मदद से पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रख रही है। इससे पहले पंजाब पुलिस द्वारा स्थिति नियंत्रण में बताई गई थी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में 20 दिसंबर को मामले की सुनवाई होनी है। पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए CRPC की धारा-144 लगाई गई है। इसके अनुसार 5 या उससे अधिक लोगों के इक्ट़्ठा होने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *