डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi), जो पिछले एक साल से विदेश में हैं, आखिरकार वह अब पंजाब लौट आए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी वापसी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा पर आधारित है जो 10 जनवरी तक पंजाब पहुंचने वाली है।
ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है
चन्नी पिछले एक साल से पीएचडी करने के लिए विदेश गए हुए थे। हालांकि पंजाब लौटने के बाद उन्होंने पंजाब की राजनीति में कोई सक्रियता नहीं दिखाई है। गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार चन्नी पर आरोप लगाया था कि उनके कार्यकाल में कई गलत फाइलें पास की गईं, जिस पर चन्नी ने भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि वे बहुत जल्द ही भारत वापस आ रहे है।
ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप
चरणजीत सिंह चन्नी ने इस संबंध में अपने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की है और हिमाचल प्रदेश चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत पर प्रियंका गांधी को बधाई दी है। बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में हार के बाद वह विदेश चले गए थे और अब वापस आए हैं।
UDTA PUNJAB: नशा, पुलिस और पैसा, गवाह है ये VIDEO
https://youtu.be/auFWusrFWE8







