डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं और लड़कियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं में सखी वन स्टॉप सैंटर एक बेहतरीन प्रयास है।
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य के सखी वन स्टॉप सैटरों में 11,500 जरूरतमंद महिलाओं और लड़कियों को मुफ़्त कानूनी, चिकित्सा, पुलिस और मनोवैज्ञानिक परामर्श की सहायता प्रदान की जा चुकी है।
ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास संबंधी मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा वन स्टॉप सैंटर योजना के अधीन पंजाब के हर जिले में एक वन स्टॉप सैंटर खोला गया है।
जहाँ किसी भी तरह की हिंसा से पीडि़त महिलाओं को आपातकालीन समय में एक ही छत के नीचे अलग-अलग तरह की मुफ़्त सेवाएं जैसे कि डॉक्टरी सहायता, पुलिस सहायता, कानूनी सहायता, मनोविज्ञानक और परामर्श आदि की सहायता मुहैया करवाई जाती हैं।
ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप
डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि सखी वन स्टॉप सैंटर महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहे हैं और अब तक राज्य के सैटरों में 11,500 जरूरतमंद महिलाओं और लड़कियों को मुफ़्त कानूनी, चिकित्सा, पुलिस और मनोवैज्ञानिक परामर्श की सहायता प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि वन स्टॉप सैंटर हिंसा, शोषण या किसी भी अन्य समस्या से प्रभावित महिलाओं को एकसाथ कई सेवाएं एक ही छत के नीचे मुहैया करता है।
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि सैंटर में सहायता प्राप्त करने वाली महिलाओं और लड़कियों की काउंसलिंग करके उनके पुनर्वास के लिए भी प्रयास किए जाते हैं। सखी वन स्टॉप सैंटर पंजाब के अलग-अलग जिलों के सिविल अस्पतालों में चल रहे हैं।
डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिला वर्ग की हर तरह से सुरक्षा करना है। कोई भी जरूरतमंद महिला या लडक़ी अपनी समस्या बताने के लिए जि़ला कार्यालयों के फ़ोन नंबरों पर संपर्क कर सकती है।
UDTA PUNJAB: नशा, पुलिस और पैसा, गवाह है ये VIDEO









