VidhanSabha: विधानसभा में लगा वीर सावरकर का पोर्ट्रेट, विरोध करने उतरा विपक्ष

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बेंगलुरु। VidhanSabha: कर्नाटक में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार द्वारा राज्य विधानसभा के भीतर वीर सावरकर का पोर्ट्रेट लगाए जाने के बाद विपक्षी दलों ने विधानसभा भवन की सीढ़ियों पर ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस नेता सिद्धारमैया, जो इस वक्त नेता प्रतिपक्ष है, ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया और कर्नाटक विधानसभा में विवादास्पद व्यक्तित्व का पोर्ट्रेट लगाने की ज़रूरत पर सवाल खड़ा किया।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

इस मुद्दे पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, “मुझे विधानसभा में तस्वीर लगाए जाने के बारे में जानकारी नहीं है… मैं अभी पहुंचा हूं, और विधानसभा के भीतर क्या होता है, इसकी ज़िम्मेदारी स्पीकर की होती है… मैं इस मुद्दे को लेकर स्पीकर तथा नेता प्रतिपक्ष से बात करूंगा…”

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

कर्नाटक में विनायक सावरकर को लेकर हो रहे विवादों में यह ताज़ातरीन है, जबकि अगले ही साल राज्य में फिर विधानसभा चुनाव होने तय हैं। दरअसल, सूबे की BJP सरकार वीर सावरकर के बारे में राज्यव्यापी जागरूकता अभियान चला रही है, जिसे एक कदम आगे ले जाते हुए उसने इस बार विधानसभा में सावरकर का पोर्ट्रेट लगा दिया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *