Punjab News: डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने 10 जूनियर ड्राफ्टसमैन, 09 क्लर्क, 04 कृषि सब-इंस्पेक्टरों और एक बेलदार को नियुक्ति और पदोन्नति पत्र सौंपे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के नौजवानों को रोजग़ार के मौके प्रदान करने के लिए हर संभव यत्न कर रही है। इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए आज भू और जल संरक्षण और स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने भू और जल संरक्षण विभाग के 10 जूनियर ड्राफ्टसमैनों, 09 क्लर्कों, 04 कृषि सब-इंस्पेक्टरों और 01 बेलदार को आज यहाँ म्युनिसिपल भवन सैक्टर 35 चंडीगढ़ में नियुक्ति और पदोन्नति पत्र सौंपे।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

समागम के दौरान अपने संबोधन में डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने चुनावी वायदे के अनुसार नौजवानों के लिए रोजग़ार के नये मौके प्रदान कर रहे हैं, जिससे नौजवानों के दिमाग़ को राज्य की तरक्की के लिए इस्तेमाल किया जा सके।

कैबिनेट मंत्री ने भू और जल संरक्षण विभाग के अधीन नव-नियुक्त/पदोन्नत किये कर्मचारियों को बधाई देते हुये उनको अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और तनदेही के साथ निभाने की अपील की। उन्होंने नव-नियुक्त कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरैंस की नीति अपना कर काम करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि विभाग में स्टाफ की कमी के कारण तकनीकी चैकिंग, प्रोजैक्ट अनुमानों की पड़ताल और विभाग के अन्य ज़रूरी कामों को पूरा करने में दिक्कत आ रही थी परन्तु इस बैच के आने से विभाग को बड़ी राहत मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री ने राज्य के भूजल की बिगड़ रही स्थिति के मद्देनजऱ चल रहे भू और जल संरक्षण कामों में नयी पहलकदमियां और अन्य नये प्रोग्राम बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि राज्य में ख़ास कर कृषि क्षेत्र में बड़े स्तर पर पानी बचाओ मुहिम शुरू करने की ज़रूरत है।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

विभाग में अन्य स्टाफ की कमी के बारे कैबिनेट मंत्री ने भरोसा दिया कि राज्य सरकार इन मुद्दों पर तनदेही से काम कर रही है और खाली पदों को पारदर्शी ढंग से भरने के लिए यत्न किये जा रहे हैं। मुख्य भूमि पाल और विभाग के प्रमुख महिन्दर सिंह सैनी ने भी नव- नियुक्त और पदोन्नत हुए कर्मचारियों को बधाई दी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *