डेली संवाद, श्री मुक्तसर साहिब। Punjab News: पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि श्री मुक्तसर साहिब के कॉलेज की दीवार पर खालिस्तानी नारे लिखे जाने से हड़कंप मच गया है। यह नारे श्री मुक्तसर साहिब में सरकारी कॉलेज की दीवारों पर लिखे गए हैं। जिसके कारण पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है
खालिस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बारे में भी गलत शब्दावली का प्रयोग किया गया है। वही दूसरी तरफ इसकी जिम्मेवारी सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने उठाई है।
ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप
बता दें कि सिख फॉर जस्टिस नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो अपलोड करके दावा किया था कि सरकारी कॉलेज की दीवार पर खालिस्तानी नारे लिखे गए है। जिसके बाद प्रशासन की तरफ से इन नारों को हटाया जा रहा है। आतंकी पन्नू ने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब पर अत्याचार किए हैं। सिखों का कत्लेआम किया है। भारत जोड़ो यात्रा को पंजाब में रोका जाएगा।
UDTA PUNJAB: नशा, पुलिस और पैसा, गवाह है ये VIDEO









