Punjab News: पूर्व विधायक हरदयाल कंबोज की जमानत याचिका पर इस दिन होगी सुनवाई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: राजपुरा के पत्रकार रमेश शर्मा की आत्महत्या के मामले में नामजद पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कांबोज की अग्रिम जमानत पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गई, जहां दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अगली सुनवाई 21 दिसंबर तय की गई है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज ने सिडनी ऑस्ट्रेलिया में बैठे अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

आपको बता दे कि पत्रकार रमेश कुमार ने 11 नवंबर को आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने से पहले रमेश कुमार शर्मा ने एक वीडियो बनाया जो वायरल हो गया जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया जा रहा है। उनकी मौत के लिए पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज, पुत्र निर्भय सिंह लिखित कंबोज, संजीव कुमार गर्ग, भूपिंदर कपूर, लवकेश कपूर, अवतार सिंह जिम्मेदार हैं।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

इतना ही नहीं सुसाइड नोट भी लिखा था। जिस पर राजपुरा पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पूर्व विधायक कंबोज समेत अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की, लेकिन किसी भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी।

पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए पूर्व विधायक कंबोज ने कुछ दिन पहले सत्र न्यायालय में जमानत की अर्जी दी थी, लेकिन उनकी जमानत अर्जी खारिज हो गई थी। पुलिस को लगा था कि विधायक कांबोस विदेश भाग सकते हैं। इसलिए कुछ दिन पहले लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया था।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *