Crime News: पंजाब में बड़ी वारदात, शक के चलते पत्नी की हत्या

Daily Samvad
3 Min Read
died
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Crime News: लुधियाना के साहनेवाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि साहनेवाल के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी, जिसके बाद आरोपियों ने शव को लुधियाना-मलेरकोटला मार्ग पर नहर पुल के पास सुनसान जगह पर फेंक दिया। शव को फेंकने के बाद आरोपी ने पुलिस को फोन किया और कहा कि कार सवार बदमाशों ने उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया है।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ की। पुलिस को जब उस पर शक हुआ तो उससे गहनता से पूछताछ की। जिसके बाद शख्स ने पुलिस के सामने अपनी पत्नी की हत्या की बात कबूल कर ली। मृतका का नाम अजयपाल कौर है। साहनेवाल थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी की पहचान टिब्बा गांव निवासी जयदेव जाटव के रूप में हुई है।

उसने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी से अफेयर चल रहा है। जिसके चलते उसने उसकी हत्या कर दी। किसी को उस पर शक न हो इसके लिए उसने अपहरण की झूठी कहानी रच दी। जहां उसने पुलिस को फोन कर बताया कि वह अपनी पत्नी अजयपाल कौर के साथ हिमाचल स्थित माता चिंतापूर्णी मंदिर के दर्शन करने जा रहा है। जब वे कोहरा के पास पहुंचे तो बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

जिसके बाद बदमाश उसकी पत्नी को कार में डालकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जयदेव के बयान बदलने पर पुलिस को शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने पूरी कहानी बताई, जिसके बाद पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार के लिया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *