Punjab News: पंजाब सरकार के विरुद्ध आवाज उठाने वाले लोगों और मीडिया के खिलाफ भगवंत मान सरकार अपना रही तानाशाही: जीवन गुप्ता

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने पंजाब सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने पंजाब में अराजकता का माहौल बना दिया है। जिसके कारण बड़े औद्योगिक घराने पंजाब में निवेश करने से मुंह मोड़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब को गैंगस्टरों, अराजकतत्वों और देश-विरोधी तत्वों के हाथ में छोड़ कर खुद दूसरे राज्यों में घूम रहे हैं और पंजाब की जनता को दूसरे राज्यों से बड़े उद्यमियों का निवश लाने के नाम पर झूठ बोल कर धोखा दे रहे हैं। पंजाब सरकार अभी तक यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि नई योजना में पंजाब से बाहर के निवेश कैसे आकर्षित किया जाना है और इसके लिए उन्होंने क्या-कुछ किया है?

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

जीवन गुप्ता ने कहा कि पंजाब का उद्योग इस समय आंदोलन, हड़ताल, रंगदारी की घटनाओं और राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण भय और आशंका के माहौल से गुजर रहा है। भगवंत मान सरकार अपने 8 महीने के शासन में अभी तक कोई नई औद्योगिक नीति नहीं बना पाई है और न ही अभी तक किसी नीति को मंजूरी दे पाई है।

विधानसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल और भगवंत मान दोनों ही पंजाब में नए औद्योगिक निवेश के बड़े-बड़े दावे करते थे, लेकिन अब दोनों मुंह छिपा रहे हैं। जीवन गुप्ता ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, उनके मंत्री और सरकारी अधिकारी दूसरे राज्यों से निवेश लाने के लिए विशेष चार्टर्ड विमान से यात्राएं कर रहे हैं। जो कि पंजाब की जनता से एक भद्दा मजाक लगता है।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनके मंत्रियों को चार्टर जहाज के झूटे लेने का स्वाद पड़ गया है। जीवन गुप्ता ने आरोप लगाया कि पंजाब की आप सरकार ने पहले हिमाचल और गुजरात चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल को खुश करने के लिए विज्ञापनों और चार्टर जहाजों पर पंजाब के लोगों का टैक्स का पैसा खर्च किया और अब दूसरे राज्यों से निवेश लाने के नाम पर खर्च किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में आपात स्थिति जैसे हालात बने हुए है। जो लोग पंजाब सरकार के विरुद्ध आवाज़ उठाते हैं या पंजाब में लोगों तक निष्पक्ष खबरें पहुंचाने की कोशिश करने वाले मीडिया घरानों को पंजाब सरकार द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है और पंजाब सरकार द्वारा उन्हें दिए जाने वाले विज्ञापनों को बंद किया जा रहा है, जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में उद्योगों को साढ़े आठ रुपए प्रति यूनिट बिजली मिल रही है, जो पड़ोसी राज्यों की तुलना में काफी अधिक है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और भगवंत सरकार ने राज्य की जनता का विश्वास खो दिया है। गुप्ता ने कहा कि पंजाब सरकार किसान विरोधी और पंजाब विरोधी है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *