Punjab News: केंद्र सरकार ने पंजाब के स्वास्थ्य ढांचे में हो रहे सुधार को दी मान्यता- चेतन सिंह जौड़ामाजरा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब अपने स्वास्थ्य सूचकों में लगातार सुधार कर रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र में पंजाब को अग्रणी राज्य बनाने सम्बन्धी पंजाब सरकार के संकल्प के अंतर्गत पिछले आठ महीनों से किये जा रहे यत्नों के नतीजे सामने आने लगे हैं क्योंकि पंजाब स्वास्थ्य के क्षेत्र में केंद्र सरकार की मान्यता हासिल कर रहा है।

ऐसी एक मान्यता के अंतर्गत, पंजाब को यूनिवर्सल हैल्थ कवरेज दिवस के मौके पर दिसंबर-2022 के लिए निर्धारित समय-सीमा से पहले स्वास्थ्य और तंदरुस्ती केंद्र ( एच. डब्ल्यू. सीज़) खोलने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया है।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

इस उपलब्धि संबंधी और जानकारी देते हुये स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बताया कि भारत सरकार की तरफ से दिसंबर-2022 तक 2810 एच. डब्ल्यू. सीज खोलने के निश्चित लक्ष्य के मुकाबले पंजाब ने राज्य में 2989 एच. डब्ल्यू. सीज को सफलतापूर्वक कार्यशील किया है।

यह राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सहूलतें प्रदान करने की दिशा की तरफ एक बड़ा कदम है और स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए सरकार की तरफ से किये जा रहे यत्नों को उजागर करता है। एच. डब्ल्यू. सीज़ के कामकाज संबंधी बोलते हुये जौड़ामाजरा ने कहा कि यह सैंटर प्राइमरी और रोकथाम वाली स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं में अहम भूमिका निभाते हैं।

यह सैंटर लगभग 5000 की आबादी को देखभाल सेवाएं प्रदान करते हैं और इस सैंटर में एक कम्युनिटी हैल्थ अफ़सर, एक ए. एन. एम., एक हैल्थ वर्कर और आशा वर्कर सेवाएं प्रदान करते हैं। इन्टरनेट सुविधा से लैस यह सैंटर जनता के लिए टैलीमेडीसन नोडल प्वाइंट के तौर पर भी काम करते हैं। इस सैंटर के अधिकार क्षेत्र में रहते 30 साल से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को सूचीबद्ध किया जाता है।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

मंत्री ने इस उपलब्धि को हासिल करने में अहम भूमिका निभाने वाले स्वास्थ्य अधिकारियों की तरफ से जा रही सख़्त मेहनत की प्रशंसा की और उनको मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों अनुसार भविष्य में भी इसी तरह पंजाब के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सहूलतें प्रदान करने के लिए तनदेही से काम करने के लिए प्रेरित किया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *