Congress Politics: महारानी परनीत कौर की बेहद करीबी महिला को पंजाब कांग्रेस की कमान, पढ़ें

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Congress Politics: कांग्रेस पार्टी ने महिला प्रधान के पद पर नियुक्ति की है। महिला विंग की अध्यक्ष के रूप में गुरशरण कौर रंधावा को नियुक्त किया गया है। साथ ही मिजोरम की महिला विंग की अध्यक्षा की जिम्मेदारी वलालॉपुई चांगथु को सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

इस संबंध में जरनल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल द्वारा लेटर जारी किया गया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा दोनों के नाम की सिफारिश की गई थी। इस पर कांग्रेस प्रेसिडेंट ने मंजूरी दे दी है। पंजाब कांग्रेस महिला विंग की नवनियुक्त अध्यक्ष गुरशरण कौर इससे पहले 5 साल जिला परिषद पटियाला की चेयरपर्सन रही हैं।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

गुरशरण कौर, महारानी परनीत कौर की करीबी मानी जाती हैं। जिला परिषद पटियाला के चेयरपर्सन की जिम्मेदारी उन्हें कैप्टन सरकार में सौंपी गई थी। बता दें कि 5 सितंबर को प्रधान पद से बलवीर रानी सोढ़ी ने इस्तीफा दिया था। उन्होंने इस्तीफे की वजह घरेलू बताई थी। सोढ़ी नवंबर 2021 में पंजाब महिला कांग्रेस की प्रधान बनी थी।

https://youtu.be/UlJ78LTwWnA















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *