Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीस ने बहरीन जाने की अर्ज़ी ली वापस, जाने क्यों

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Jacqueline Fernandez: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) ने विदेश जाने की अनुमति के लिए दिल्ली की एक कोर्ट में दाखिल की गई याचिका वापस ले ली है। इससे पहले ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में जैकलीन गुरुवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं। यहां उनकी याचिका पर सुनवाई शुरू हुई।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

उन्होंने कहा, “कोर्ट ने कहा कि केस अभी महत्वपूर्ण मोड़ पर है। कोर्ट ने पहले भी हमारी विदेश जाने की गुज़ारिश स्वीकार की थी।” 37 वर्षीय अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस के ख़िलाफ़ मनी लॉड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय की जांच चल रही है। जैकलीन फर्नांडीस पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं। उन पर सुकेश चंद्रशेखर से महंगे गिफ़्ट लेने और मनी लॉड्रिंग करने के आरोप लगे हैं।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

मामले की सुनवाई के दौरान जज ने कहा कि पहले आरोप तय होने चाहिए। आप याचिका वापस ले सकती हैं। वरना मैं एक न्यायिक आदेश पारित करूंगा। इसके बाद अभिनेत्री ने अपने वकीलों के साथ बात की और कोर्ट को बताया कि वह फिलहाल अपनी याचिका वापस ले रही हैं।

यहां हम आपको बता दें कि अभिनेत्री जैकलीन अपने परिवार के पास बहरीन जाना चाहती थीं। वह 23 दिसंबर 2022 से 5 जनवरी 2023 तक वहां रहना चाहती थीं।

जिस दिन शाहरुख़ खान मिल गया, उसे जिंदा जला देंगे, देखें एक संत का गुस्सा..



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *