Punjab News: कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा ट्रक ऑपरेटरों के साथ बैठक, सार्थक हल निकालने का दिया आश्वासन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 309 शब्द|📅 23 Dec 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व अधीन कैबिनेट सब-कमेटी, जिसमें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क और परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर विशेष रूप से शामिल हुए, ने आज ट्रक ऑपरेटरों की माँगों को लेकर प्रतिनिधियों के साथ विस्तारपूर्वक बातचीत की।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

कैबिनेट मंत्रियों ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार समाज के हरेक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए उनकी माँगों संबंधी सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। वित्त मंत्री एडवोकेट चीमा ने परिवहन विभाग के सचिव के नेतृत्व अधीन कमेटी का गठन करते हुए निर्देश दिए कि यह कमेटी उद्योग विभाग, ट्रक ऑपरेटरों और अन्य हितधारकों के साथ हर पहलू पर बात करके 31 जनवरी को अपनी रिपोर्ट सौंपे।

उन्होंने ट्रक ऑपरेटरों को भी सुझाव दिया कि वह कमेटी के साथ बातचीत के लिए कुछ सदस्यों पर आधारित एक एक्शन कमेटी बनाएं, जिससे बातचीत के द्वारा किसी सार्थक नतीजे पर पहुँचा जा सके। एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क को कहा कि विभाग की ढुलाई सम्बन्धी नीति बनाते समय ट्रक ऑपरेटरों के सुझाव लिए जाएँ, जिससे पंजाब और लोक-हितैषी उचित नीति होंद में आ सके।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

इसी तरह दूसरी बैठक के दौरान कैबिनेट सब-कमेटी ने जी.ओ.जी. के मसलों के निपटारे के लिए भी 10 सदस्यीय कमेटी बनाने की हिदायत की। कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने निर्देश दिए कि सचिव और डायरैक्टर रक्षा सेवाएं, वित्त विभाग से एक प्रतिनिधि और जी.ओ.जी. के 7 सदस्यों वाली यह कमेटी विभिन्न पहलुओं पर बातचीत करके 30 दिनों में रिपोर्ट देगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *