Bus Accident: कोहरे का कहर, शराब के गोदाम में घुसी बस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 230 शब्द|📅 24 Dec 2022

डेली संवाद, पठानकोट। Bus Accident: घने कोहरे में पंजाब के जालंधर में पठानकोट बाइपास के पास शुक्रवार देर रात एक निजी कंपनी की बस शराब के गोदाम में जा घुसी। बताया जा रहा है कि बस की गति तेज थी, क्योंकि यह गोदाम की दीवार से जा टकराई, जिससे कंक्रीट की दीवार टूट गई। इस हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

जानकारी के अनुसार जालंधर के पठानकोट बाइपास पर दुर्घटनाग्रस्त हुई निजी कंपनी की बस जम्मू के उधमपुर जा रही थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। चालक ने जैसे ही बस को बायपास पर मोड़ा, वह कोहरे की चपेट में आ गई। जिससे बस अचानक अनियंत्रित होकर शराब के गोदाम में जा घुसी।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

इस हादसे के बाद गोदाम में काम कर रहे कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही एएसआई चरणजीत सिंह व सरबजीत सिंह मौके पर पहुंच गए। दोनों पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोदाम में घुसने के कारण बस को काफी नुकसान हुआ है। घटना की जांच की जा रही है। चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *