FasTag: बिना FasTag वाले वाहनों से दोगुना टैक्स वसूलने पर केंद्र को HC का नोटिस

Daily Samvad
2 Min Read
fastag
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 254 शब्द|📅 24 Dec 2022

डेली संवाद, नई दिल्ली। FasTag: बिना फास्ट टैग वाले वाहनों से दोगुना टैक्स वसूलने को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर 6 हफ्ते में जवाब मांगा है। कोर्ट ने कहा कि अब केंद्र को 6 हफ्ते के भीतर जवाब दाखिल करना होगा और याचिका में उठाए गए सवालों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी। मामले की अगली सुनवाई 18 अप्रैल को तय की गई है।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

याचिकाकर्ता के वकील प्रवीण अग्रवाल के मुताबिक सरकार ने टोल एक्ट में सबसे पहले सभी हाईवे को अनिवार्य रूप से फास्ट टैग हाईवे बनाया। बाद में कुछ संशोधनों के साथ हाईवे के टोल प्लाजा पर नॉन-फास्ट टैग के लिए कैश लेन बनाई गई।

अब एक और संशोधन के जरिए टोल प्लाजा में कैश लेन को खत्म कर दिया गया है, यानी अब बिना फास्ट टैग वाले वाहनों या जिनके फास्ट टैग में बैलेंस नहीं है, उन्हें दोगुना टोल टैक्स देना होगा।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

याचिका में यह भी कहा गया है कि यह दोगुनी रकम किसके खाते में जाती है। विवरण देना चाहिए। याचिका में इस फास्ट टैग और नॉन फास्ट टैग के टोल में दोगुने के अंतर की वसूली के दोहरे मानक को संविधान के तहत समानता के अधिकार का उल्लंघन बताया गया है। प्रवीण अग्रवाल के मुताबिक इस मसले पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय का ध्यान खींचा गया था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *