Punjab News: डी. जी. पी. गौरव यादव ने फतेहगढ़ साहिब में शहीदी जोड़ मेल से पहले किए सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायज़ा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 276 शब्द|📅 24 Dec 2022

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: शहीदी जोड़ मेल से पहले डी. जी. पी. पंजाब गौरव यादव ने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका और जिले में होने वाले समागम को सुचारू और सुरक्षित ढंग से पूरा करने के लिए मौके पर सुरक्षा प्रबंधों का जायज़ा लिया।

श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के छोटे साहिबज़ादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहीदी को श्रद्धाँजलि भेंट करने के लिए तीन दिवसीय सालाना शहीदी जोड़ मेल 26 से 28 दिसंबर, 2022 तक श्री फतेहगढ़ साहिब में होगा।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

श्री फतेहगढ़ साहिब में शहीदी जोड़ मेल के लिए सुरक्षा प्रबंधों के लिए तैनात किए जा रहे 3000 से अधिक पुलिस कर्मियों को संबोधन करते हुये डीजीपी ने कहा कि पहली बार निगरानी के लिए ड्रोन का प्रयोग किया जाएगा और आपात स्थितियों से निपटने के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

डी. आई. जी रूपनगर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर और सीनियर पुलिस कप्तान फतेहगढ़ साहिब रवजोत कौर ग्रेवाल के साथ सभी सुरक्षा प्रबंधों का जायज़ा लेते हुए डी. जी. पी गौरव यादव ने बताया कि देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं की सहायता के लिए पाँच समाधान केंद्र बनाऐ गए हैं। इसके इलावा एक आधुनिक कमांड सैंटर भी स्थापित किया गया है।

गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकते हुए डीजीपी गौरव यादव ने राज्य की शान्ति और भाईचारक सांझ की अरदास की। ज़िक्रयोग्य है कि पंजाब पुलिस पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच अनुसार पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए वचनबद्ध है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *