Punjab News: वित्त मंत्री द्वारा डॉ. गिल की किताब ‘द पंजाब दैट वॉस नॉट’ का लोकार्पण

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 276 शब्द|📅 26 Dec 2022

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला के सीनियर प्रोफैसरों में से एक डॉ. पुशपिन्दर सिंह गिल द्वारा लिखी गई किताब ‘द पंजाब दैट वॉस नॉट’ का लोकार्पण किया।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस तुनिषा ने सीरियल के सेट पर ही कर ली खुदकुशी

यहाँ वित्त और योजना भवन में हुए एक साधारण परन्तु प्रभावशाली समारोह के दौरान किताब को लोकार्पण करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह किताब डॉ. गिल द्वारा पंजाब की आर्थिकता की बेहतरी के लिए पुराने समय के दौरान क्या कुछ हुआ, क्या कुछ होना चाहिए था और आने वाले समय में कैसे आर्थिकता को पटरी पर लाया जा सकता है, की दिशा में किए गए काम का नतीजा है।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

इसी दौरान डॉ. पुशपिन्दर सिंह गिल ने बताया कि राज्य में आर्थिक मुद्दों संबंधी अपेक्षित बहस की कमी के कारण उन्होंने इस किताब के द्वारा सरल भाषा में हर मुद्दे को लोगों के सामने रखने और समझाने की कोशिश की है।

बीते 37 सालों से पंजाबी यूनिवर्सिटी में सेवाएं निभा रहे डॉ. गिल ने कहा कि यह किताब उन लेखों का संग्रह है जोकि आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक, शिक्षा, पर्यावरण और पंजाब के अन्य अलग-अलग मुद्दों पर लिखे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से यूट्यूब चैनल ‘खुंड चर्चा’ भी चलाया जा रहा है, जिसके द्वारा 100 से अधिक मुद्दों संबंधी आम जनता को रू-ब-रू किया गया है और साथ ही सरकार को इन मुद्दों से उभरने के लिए सुझाव भी दिए जाते हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *