डेली संवाद, पंजाब। Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को लेकर पंजाब कांग्रेस आज बैठक करने जा रही है। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक बैठक पंजाब महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रधान गुरशरण कौर रंधावा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सेक्टर 15 चंडीगढ़ में होगी।
ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस तुनिषा ने सीरियल के सेट पर ही कर ली खुदकुशी
इसमें पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी और पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग भी मौजूद रहेंगे। बैठक में पंजाब महिला कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष व विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। सभी नेता और पदाधिकारी संयुक्त रूप से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब पहुंचने और राज्य में यात्रा जारी रखने की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप
इसके अलावा अन्य पहलुओं पर भी चर्चा होगी। जानकरी के मुताबिक यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाओं के लिए पंजाब कांग्रेस द्वारा विभिन्न नेताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भारतजोड़ो यात्रा 9 जनवरी 2023 तक पंजाब में प्रवेश कर सकती है। राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान शंभु बैरियर के रास्ते पंजाब में प्रवेश करेंगे।
पंजाब पुलिस का नए साल पर जबरदस्त ऑफर…
https://youtu.be/r-gF7PymLCQ