Punjab News: अश्वनी शर्मा ने जोनल प्रभारी, प्रदेश मोर्चा प्रभारी तथा जिला प्रभारी किए नियुक्त

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 278 शब्द|📅 27 Dec 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा प्रदेश में पार्टी के कार्यों को और सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रदेश स्तर तथा जिला स्तर पर प्रभारियों की नियुक्तियां कर उन्हें अलग-अलग जिम्मेवारियां सौंपी गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पंजाब को पाँच ज़ोन में बाँट कर उनके प्रभारियों, प्रदेश मोर्चा प्रभारियों तथा जिला प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस तुनिषा ने सीरियल के सेट पर ही कर ली खुदकुशी

अश्वनी शर्मा ने जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा की ज़ोन-1 के प्रभारी प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता को लगाया गया है और वह ज़ोन-1 पड़ने वाले जिलों जालंधर शहरी, जालंधर देहाती दक्षिणी, जालंधर देहाती उत्तरी, कपूरथला, लुधियाना देहाती, होशियारपुर तथा जगराओं के कार्यभार सम्भालेंगे।

ज़ोन-2 का प्रभारी प्रदेश महासचिव बिक्रमजीत सिंह चीमा को नियुक्त किया गया है और वह ज़ोन-2 में पड़ने वाले जिलों अमृतसर शहरी, अमृतसर देहाती, तरनतारन, पटियाला शहरी, पटियाला देहाती उत्तरी, मुक्तसर तथा पटियाला देहाती दक्षिणी का कार्यभार सम्भालेंगे।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

ज़ोन-3 का प्रभारी प्रदेश महासचिव गुरप्रीत सिंह कांगड़ को नियुक्त किया गया है और वह ज़ोन-3 में पड़ने वाले जिलों फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, फाजिल्का, मानसा, संगरूर-1 तथा संगरूर-2 का कार्यभार सम्भालेंगे।

Punjab News: अश्वनी शर्मा ने जोनल प्रभारी, प्रदेश मोर्चा प्रभारी तथा जिला प्रभारी किए नियुक्त

Punjab News: अश्वनी शर्मा ने जोनल प्रभारी, प्रदेश मोर्चा प्रभारी तथा जिला प्रभारी किए नियुक्त

ज़ोन-4 का प्रभारी प्रदेश महासचिव राजेश बागा को नियुक्त किया गया है और वह ज़ोन-4 में पड़ने वाले जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, बटाला, होशियारपुर देहाती, लुधियाना शहरी, रोपड़ तथा नवांशहर का कार्यभार सम्भालेंगे।

ज़ोन-5 का प्रभारी प्रदेश महासचिव मोना जैसवाल को नियुक्त किया गया है और वह ज़ोन-5 में पड़ने वाले जिलों बठिंडा, बठिंडा देहाती, बरनाला, मलेरकोटला, खन्ना, फतेहगढ़ साहिब तथा मोहाली का कार्यभार सम्भालेंगे।

पंजाब पुलिस का नए साल पर जबरदस्त ऑफर…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *