Jalandhar News: उद्यमियों की हर मुश्किल होंगी हल, सुरक्षा व्यवस्था को भी सुधारा जाएगा- रमन अरोड़ा

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 614 शब्द|📅 28 Dec 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: देश की आर्थिकता को सुदृढ़ करने, सामूहिक सर्वागीण विकास को गतिशील बनाने में सक्रिय योगदान देने वाले कुटीर, सुक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगो की प्रगति के लिए प्रयासरत लघु उद्योग भारती की बैठक जालन्धर जिलाध्यक्ष विवेक राठौर की अध्यक्षता में हुई।

जिसमें जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा व जालंधर पश्चिम से विधायक शीतल अंगुराल बतौर मुख्यातिथि व अखिल भारतीय एलयूबी कार्यसमिति सदस्य, संयोजक अखिल भारतीय एलयूबी ऊर्जा और विद्युत समिति विजय तलवार और लघु उद्योग भारती पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष विक्रांत शर्मा बतौर विशेष अतिथि शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: बिना FasTag वाले वाहनों से दोगुना टैक्स वसूलने पर सरकार को नोटिस

उक्त बैठक के संयोजन में युवा उद्यमी वरुण भल्ला,अनिरुद धीर, हिमांशु शर्मा, अनुज कपूर, उत्तम चड्डा, गुलशन तलवार ने सक्रिय सहयोग दिया। जालंधर केंद्रीय से विधायक रमन अरोड़ा ने उद्यमियों को पेश आ रही जी एस टी, आर्थिक, बिजली, श्रम, सडक़, सीवरेज, ट्रैफिक, स्वास्थय व सुरक्षा संबंधित मुश्किलों को ध्यानपूरक सुनकर आश्वासन दिया कि उद्यमियों की हर मुश्किल वरियतापूर्वक हल होंगी, सुरक्षा व्यवस्था को भी सुधारा जाएगा।

आवश्यक हुआ तो उद्यमियों की एक बैठक मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान से भी करवाई जाएगी, ताकि नीतिगत फैसले यथाशीध्र लिए जा सके। अरोड़ा ने कहा कि वह हवाई वायदों में नही जमीनी तौर पर कार्य करने में विश्वास करते है। चुनाव पूर्व पंजाब के लोगों से किए हर वायदे को पूरा करने की दिशा में नीति निर्धारण के कार्य आधिकारिक रूप से जारी है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

आप सब के सक्रिय सहयोग से पंजाब के विकास को अधिकाधिक गतिशील बनाया जाएगा। जालंधर पश्चिम से विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि उन्होंने बेहद गरीब परिवार से होने के चलते स्पोट्र्स इंडस्ट्री में बतौर लेबर अपना जीवन शुरू किया था, आज भी स्पोट्र्स उद्योग से जुड़ा हुआ हूँ और आज भी घर का खर्चा इसी से चलता है।

खेल व चमड़ा उद्योग की मुश्किलों से बख़ूबी परिचित भी हूँ। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्पोट्र्स लेदर व स्पोट्र्स सर्जिकल काम्प्लेक्स के हालात शीघ्र सुधरेंगे। जल्द ही इस क्षेत्र की सडक़ों, सीवरेज व लाइटों पर विभिन्न विभागों द्वारा करीब 7 करोड़ के कार्य शुरू हो जाएगें । पंजाब में 26 जनवरी 2023 से शुरू होने वाले 500 मोहल्ला क्लिनिको में से 7 उनके विधानसभा क्षेत्र में खुलेंगे।

शीतल अंगुराल ने बताया कि खेल उद्यमियों व उनके कारीगरों के विकास के लिए बहुत जल्द एक कौशल विकास केंद्र और खेल विश्वविद्यालय जालंधर में शुरू करवाया जाएगा ताकि हमारे युवा रोजगार के संबंध में उन्नत प्रशिक्षण/कौशल प्राप्त कर सके।

खेल विश्वविद्यालय उन युवाओं के लिए सहायक होगी जो खेल में अपना करियर बनाने के प्रयासरत हैं। खेल गतिविधियां बढऩे से खेल सामान विक्रेताओं को भी लाभ मिलेगा। विजय तलवार ने बिजली उत्पादन और उसके वितरण के संबंध में विभिन्न मुद्दों की चर्चा करते हुए दोनों विधायकों से पी एस पी सी एल को नई औद्योगिक नीति में प्रस्तावित बिजली दरों में बढ़ोतरी की अनुमति नहीं देने का भी आग्रह किया।

उन्होंने दोनों विधायकों ने उद्योग के सामने आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए विशेष सरकारी समिति बनाने का आश्वासन दिया जिसमें जिलाधीश, पुलिस कमिश्नर, जी एस टी, श्रम, स्वस्थय विङाग,उद्योग व अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होंगे। दोनों विधायकों को जालंधर-उद्योग की पेश आ रही समस्याओं और उनके संभावित समाधान सबंधी ज्ञापन भी दिया गया।

इस अवसर पर मनोहर धवन, आशीष शर्मा, गगन चौधरी, ललित भल्ला,अमित दुग्गल, सुमित दुग्गल, सुमित वत्ता, पीयूष सेठ, गगनदीप सिंह, बलविंदर सिंह, श्याम गोस्वामी, श्याम कपूर, धर्मेंद्र अरोड़ा, बलजीत सिंह, संजीव अरोड़ा, गगनदीप सिंह लूथरा, हिमांशु शर्मा, संजय जैन, अनुपम खन्ना, अजय कुमार, अजय अग्रवाल, संजीव गुप्ता, तजिंदर जुनेजा, विपिन धीर, मनीष गुप्ता, संजीव भरमोरिया व गणमान्य उपस्थित रहे।

पंजाब पुलिस का नए साल पर जबरदस्त ऑफर…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *