Guru Gobind Singh Jayanti 2022: श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर संधवां तख़्त श्री पटना साहिब में नतमस्तक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 200 शब्द|📅 29 Dec 2022

डेली संवाद, पटना। Guru Gobind Singh Jayanti 2022: पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ एक बैठक कर विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-चर्चा की। पंजाब विधान सभा के एक प्रवक्ता के अनुसार यह एक शिष्टाचार बैठक थी, जिसमें स. संधवां ने बिहार में बसने वाले पंजाबियों के विभिन्न मुद्दों संबंधी नीतीश कुमार के साथ चर्चा की।

ये भी पढ़ें: बिना FasTag वाले वाहनों से दोगुना टैक्स वसूलने पर सरकार को नोटिस

इस दौरान दोनों नेताओं ने कृषि, डेयरी फार्मिंग, संस्कृति, खेल, विज्ञान, नवीन तकनीकों आदि पर चर्चा की। बैठक के बाद स. संधवां ने बताया कि उनकी नीतीश कुमार के साथ चर्चा बहुत अच्छी रही और उनको बिहार में बसने वाले पंजाबियों के बारे में काफी कुछ जानने का अवसर मिला।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

इससे पहले पटना में पहुँचकर स. संधवां तख़्त पटना साहिब में नतमस्तक हुए और उन्होंने गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धाँजलि भेंट की। उन्होंने अच्छे जीवन के निर्माण के लिए लोगों को श्री गरू गोबिन्द सिंह की शिक्षाओं पर चलने का आह्वान किया।

पंजाब में IPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO

https://youtu.be/FYN4FTf88dI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *