Jalandhar News: क्या नगर निगम चुनावों में हो सकती है देरी?

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: हाल ही में कोरोना का प्रकोप कम होने पर जनसंख्या की गिनती हुई है। जिसके आधार पर जालंधर के नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड बंदी होती है लेकिन इस समय हालात ऐसे बन गए हैं कि नगर निगम के चुनावों में देरी हो सकती है।

इसका मुख्य कारण है जनसंख्या गिनती में हेरा फेरी। नगर निगम का कार्यकाल ख़त्म होने जा रहा है। वहीं नगर निगम चुनावों में भी बहुत कम समय है। लेकिन सूत्रों की मानें तो चुनावों में देरी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: बिना FasTag वाले वाहनों से दोगुना टैक्स वसूलने पर सरकार को नोटिस

नई वार्ड बंदी को लेकर कुछ वार्डों में रैंडम सर्वे किए गए जिसमे 27 वार्डों में गड़बड़ी मिली है। रिपोर्ट में पता लगा है कि जनसंख्या का डाटा सही नहीं है। इसलिए अब चंडीगढ़ के लोकल बॉडी डायरेक्टर ऑफिस से टीम आएँगी।

उनके द्वारा की गई जांच से पता लगेगा कि सभी वार्डों में सर्वे दोबारा होगा या फिर 27 वार्डों में ही सर्वे होंगे। यहां बताने लायक यह भी है कि नगर निगम की ओर से सर्वे की जांच के लिए 27 टीमें बनायीं गयी है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

संदेहित वार्डों में टीमों की और से पूरे ब्लॉक का सर्वे किया गया है और संदेह वाले हर वार्ड में गड़बड़ी मिली है। रैंडम सर्वे में मिला कि कई वार्डों में गलियों की गिनती ही नहीं की गई। अब अगर सभी 80 वार्डों में दोबारा सर्वे होता है तो निगम चुनाव में और देरी होनी तय है।

यह भी बात सामने आयी है कि जिन टीमों ने सर्वे किया है वह ज़िम्मेदारी से नही किया और फ़र्ज़ी रिपोर्ट बना के दी गयी है जिसके कारण अब दिक्कत हो रही है।

पंजाब में IPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO

https://youtu.be/FYN4FTf88dI













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *