Punjab News: पंजाब की जेलों को सही मायनों में सुधार घर बना रही भगवंत मान सरकार

Daily Samvad
3 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 341 शब्द|📅 30 Dec 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य को अपराध मुक्त बनाने के लिए लगातार यत्नशील है। इसी दिशा में राज्य सरकार द्वारा सबसे पहले राज्य की जेलों को सुधार घर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य की जेलों को नशा-मुक्त और मोबाइल फ़ोन से मुक्त करने के लिए लगातार औचक चैकिंग की जा रही है।

ये भी पढ़ें: बिना FasTag वाले वाहनों से दोगुना टैक्स वसूलने पर सरकार को नोटिस

प्रवक्ता ने बताया कि जेल में नशों और मोबाइल पहुँचाने वाले जेल विभाग के कर्मचारियों के खि़लाफ़ सख़्त कार्रवाई अमल में लाई गई है और अब तक की गई चैकिंग के दौरान 4716 मोबाइल फ़ोन कैदियों के पास से ज़ब्त किए गए हैं, जोकि बीते सालों में सबसे बड़ी संख्या है। उन्होंने बताया कि कैदियों में सुधार लाने के लिए तारीख़ 15 सितम्बर, 2022 से पारिवारिक मुलाकातें ‘पारिवारिक भेंट’ की शुरुआत की गई है,

जिसके अंतर्गत अच्छे आचरण वाले बंदियों की पारिवारिक मुलाकातें करवाई जाती हैं, जिससे बंदियों को जुर्म के रास्ते छोडऩे के लिए प्रेरित किया जा सके और अपने परिवारों के साथ फिर से जोड़ा जा सके। अब तक समूह जेलों के अंदर बंदियों की 7497 पारिवारिक मुलाकातें करवाई जा चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

उन्होंने बताया कि जेल विभाग द्वारा पंजाब की जेलों में बंद समूह बंदियों (लगभग 30,000 बंदी) की ड्रग स्क्रीनिंग करवाई गई, जिससे यह पता चल सके कि कितने ऐसे बंदी हैं, जो नशों का सेवन करते हैं। इन बंदियों के बेहतर इलाज/नशा-मुक्ति के लिए रणनीति बनाने और लागू करने के लिए पंजाब जेल इनमेट ड्रग यूस एंड ट्रीटमैंट सर्वे, 2022 भी करवाया गया है।

इस सर्वे में कुल 86 पर्सन थे, जिनको पंजाब और चंडीगढ़ की अलग-अलग यूनिवर्सिटियों और शिक्षा केन्द्रों के अध्यापकों की बनाई गई समिति द्वारा तैयार किया गया था। इस सर्वे की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

पंजाब में IPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO

https://youtu.be/FYN4FTf88dI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *