Punjab News: दो साल पुराने रिश्वत मामले में डीएसपी समेत चार गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 289 शब्द|📅 30 Dec 2022

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: सीबीआई ने 50 लाख रुपये की रिश्वत मामले में पंजाब पुलिस के डीएसपी अमरोज सिंह, उनके रीडर मनदीप और दो अन्य मनीष गौतम और प्रदीप को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से डीएसपी व रीडर को दो दिन की सीबीआई रिमांड पर तथा मनीष व प्रदीप को जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें: बिना FasTag वाले वाहनों से दोगुना टैक्स वसूलने पर सरकार को नोटिस

वर्ष 2021 में अंबाला निवासी व एक आईटी कंपनी के मालिक मोहित शर्मा ने जीरकपुर के तत्कालीन डीएसपी अमरोज सिंह से शिकायत की थी कि जींद निवासी अनिल मोर और कैथल निवासी दिलबाग सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे ब्लैकमेल कर कंपनी में शेयर और पैसा मांगा। जबकि मोहित ने अनिल और दिलबाग को न तो पैसा दिया और न ही कंपनी में शेयर।

इसी बीच प्रदीप नाम के शख्स ने शिकायत की कि मोहित की कंपनी में उसके 15 लाख रुपये के शेयर हैं लेकिन वह उन्हें वापस नहीं कर रहा है। इस शिकायत के बारे में अनिल और दिलबाग को पता चला। उन्होंने पुलिस के साथ सांठगांठ की और प्रदीप की शिकायत के आधार पर मोहित की कंपनी के बैंक खाते फ्रीज कर दिए।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

इसके साथ ही डीएसपी अमरोज सिंह के रीडर मनदीप ने मोहित को फोन कर कहा कि उसके खिलाफ शिकायत मिली है। डीएसपी ने इस संबंध में तलब किया है। उसी दिन अनिल और दिलबाग ने मोहित को फोन किया और कहा कि अगर वह इन सभी मामलों से छुटकारा पाना चाहता है तो उसे 50 लाख रुपये देने होंगे।

पंजाब में IPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO

https://youtu.be/FYN4FTf88dI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *