Punjab News: ‘खेडाँ वतन पंजाब दियाँ’ और ‘ओलम्पियन बलबीर सिंह वज़ीफ़ा स्कीम’ की शुरुआत

Daily Samvad
5 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 611 शब्द|📅 30 Dec 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: खेल के क्षेत्र में पंजाब की खोई हुई शान बहाल करने और फिर से राज्य को खेल के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाना यही भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। सरकार के पहले बजट ने ही इस पर मोहर लगा दी, जब साल 2022-23 के लिए पिछले साल के मुकाबले खेल के बजट में 38.14 प्रतिशत वृद्धि की गई।

ये भी पढ़ें: बिना FasTag वाले वाहनों से दोगुना टैक्स वसूलने पर सरकार को नोटिस

कुल 229 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया। साल भर खेल के क्षेत्र में सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए जाते रहे। खेल मंत्री मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने साल भर की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों पर विभाग द्वारा ब्लॉक से राज्य स्तर पर ‘खेडाँ वतन पंजाब दियााँ-2022’ करवाई गईं।

पंजाब में पहली बार करवाई गईं इस तरह की खेलों में खिलाडिय़ों की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाई गई। 3 लाख के करीब खिलाडिय़ों ने 29 खेलों में हिस्सा लिया, जबकि पहले करवाई जाने वाली खेलों में खिलाडिय़ों की संख्या 20 हज़ार तक नहीं पहुँचती थी। मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस वाले दिन 29 अगस्त को जालंधर में ख़ुद वॉलीबॉल खेल का उद्घाटन किया।

ढाई महीने इस खेल महाकुंभ में विजेता रहे 9961 खिलाडिय़ों को 6.85 करोड़ रुपए की ईनामी राशि बाँटी गई। इस साल बरमिंघम में हुई राष्ट्रमंडल खेलों में पंजाब के 19 खिलाडिय़ों ने हॉकी, क्रिकेट, वेटलिफ्टिंग में तीन रजत और चार काँस्य पदक जीते। इसके अलावा चार खिलाडिय़ों ने जूडो, साईकलिंग और एथलैटिक्स में हिस्सा लिया। 23 पंजाबी खिलाडिय़ों को मुख्यमंत्री ने कुल 9.30 करोड़ रुपए की ईनामी राशि से सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

पहली बार हिस्सा लेने वाले खिलाडिय़ों को नकद ईनामी राशि दी गई। पंजाब के उभरते हुए खिलाडिय़ों की हौसला अफज़़ायी के लिए हॉकी ओलम्पियन बलबीर सिंह सीनियर के नाम अधीन वज़ीफ़ा स्कीम की शुरुआत की गई। इस स्कीम के अंतर्गत 12.50 करोड़ रुपए का बजट उपबंध किया गया है, जिसके अंतर्गत सीनियर नेशनल मुकाबलों में कोई भी पदक विजेता खिलाड़ी को 8000 रुपए प्रति माह और जूनियर नेशनल में विजेता खिलाड़ी को 6000 रुपए प्रति माह वज़ीफ़ा एक साल के लिए दिया जाएगा।

पंजाब में खेल का स्तर ऊँचा उठाने, खिलाडिय़ों को सम्मान, नौकरी देने और लम्बे समय की योजनाएँ बनाने के लिए कारगर खेल नीति बनाने के लिए खेल माहिरों की समिति बनाई गई है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर नीति लागू होगी। इस सैशन के दौरान 4750 खिलाड़ी स्पोर्ट्स विंग स्कूलों में और 1000 खिलाड़ी स्पोर्ट्स विंग कॉलेजों में दाखि़ल किए गए।

प्रशिक्षकों की नयी भर्ती के लिए योजना बनायी गई। रोइंग खिलाडिय़ों को किश्तियाँ और शूटिंग रेंजों के लिए बजट घोषित किए गए। मुख्यमंत्री के फ़ैसले के अंतर्गत युवा सेवाएं विभाग द्वारा इस साल नौजवानों को शहीद-ए-आज़म स. भगत सिंह राज्य युवा पुरस्कार देने का ऐलान किया गया।

हरेक जि़ले के दो नौजवानों को पुरस्कार के लिए चुना जाएगा, जिनको 51,000 रुपए की राशि, मैडल, सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। जैसे कई सालों से रुके इस पुरस्कार को फिर से शुरू करने का फ़ैसला किया, वहीं कई वर्षों से नहीं करवाए गए राज्य स्तरीय अंतर-विश्वविद्यालय युवा मेले को इस बार दिसंबर महीने पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला में करवाया गया।

इस युवा मेले का मनोरथ नौजवानों को पंजाब की समृद्ध विरासत से जोडऩा है। युवा सेवाएं विभाग द्वारा नौजवानों को अन्य राज्यों में भेजकर वहाँ के सभ्याचार, वातावरण और रीति-रिवाज़ों को समझने के लिए राज्य के 300 नौजवानों के अंतर-राज्यीय दौरे करवाए गए। इसके अलावा ग्रामीण यूथ क्लबों के 200 अहुदेदारों/सदस्यों की यूथ प्रशिक्षण वर्कशॉप भी लगाई गई।

पंजाब में IPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO

https://youtu.be/FYN4FTf88dI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *