Punjab News: मातृभूमि के लिए प्राणों की आहुति देने वाले जवानों के परिवारों के साथ खड़ी है मान सरकार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 302 शब्द|📅 30 Dec 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: देश की रक्षा के लिए अलग-अलग ऑपरेशनों में अपनी जान न्योछावर करने वाले जवानों के सगे-संबंधियों के हितों की रक्षा के लिए आगे आते हुए मुख्यमंत्री स. भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सैनिकों के परिजनों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण फ़ैसले लिए हैं।

ये भी पढ़ें: बिना FasTag वाले वाहनों से दोगुना टैक्स वसूलने पर सरकार को नोटिस

रक्षा कर्मियों की बहादुरी की सेवाओं को मान्यता देते हुए मान सरकार ने सत्ता संभालने के तुरंत बाद शहीद सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि 50 लाख रुपए से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए कर दी। देश की रक्षा के लिए अलग-अलग ऑपरेशनों में अपनी जान कुर्बान करने वाले सैनिकों के परिजनों को यह वित्तीय सहायता दी जा रही है।

पंजाब के रक्षा सेवा कल्याण मंत्री फौजा सिंह सरारी ने बताया कि विभाग द्वारा 1 अप्रैल, 2022 से अब तक के समय के दौरान शहीदों के वारिसों को 3,09,40,000 रुपए की अदायगी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जंग के अलावा किसी अन्य वजह के कारण सैनिक की मौत होने की सूरत में सशस्त्र सेनाओं के फ्लैग डे फंड के अंतर्गत शहीद होने वाले जवानों के परिवार को 1 लाख रुपए की वित्तीय सहायता दी जा रही है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

इसके अंतर्गत 01.04.2022 से अब तक के अरसे के दौरान सशस्त्र बलों के जवानों के परिवारों को 26 लाख रुपए की राशि का भुगतान किया गया है। शहीद होने वाले सैनिकों की विधवाओं की देखभाल के एजेंडे को मुख्य रखते हुए मान सरकार द्वारा सैनिकों की विधवाओं को 6 महीने तक पेंशन शुरू होने तक 15000 रुपए प्रति माह गुज़ारा भत्ता दिया जा रहा है।

पंजाब में IPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO

https://youtu.be/FYN4FTf88dI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *