Accident News: नेशनल हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत कई घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 245 शब्द|📅 31 Dec 2022

डेली संवाद, गुजरात। Accident News: गुजरात से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गुजरात के नवसारी में भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। यहां शनिवार सुबह-सुबह बस और एसयूवी कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है वहीं 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

ये भी पढ़ें: बिना FasTag वाले वाहनों से दोगुना टैक्स वसूलने पर सरकार को नोटिस

पुलिस के मुताबिक हादसा अहमदाबाद-मुंबई हाईवे पर हुआ है बताया जा रहा है की इनमे से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर वेसमा गांव के पास हुआ। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चलती गाड़ी में बस चालक को हार्ट अटैक आ गया। इसकी वजह से वह गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और कार में टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

रिपोर्ट्स की मानें तो नवसारी नेशनल हाईवे-48 पर जिस बस का एक्सीडेंट हुआ, वह सूरत में एक कार्यक्रम से आ रही थी। बस में सवार लोगों को करीब के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में कार में सवार सभी आठ लोगों की जान चली गई, वहीं बस में सवार एक व्यक्ति की जान जाने की भी बात सामने आई है। बस में सवार लोगों को करीब के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पंजाब में IPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO

https://youtu.be/FYN4FTf88dI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *