Accident News: पंजाब में धुंध का कहर, तीन बहनों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Accident News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 201 शब्द|📅 31 Dec 2022

डेली संवाद, कपूरथला। Accident News: पंजाब के कपूरथला से एक दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि कपूरथला में गांव भीला के नजदीक शनिवार सुबह घनी धुंध के कारण एक एक्टिवा और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई है। एक्टिवा पर तीन बहने सवार थी यहां मौके पर ही एक बहन की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: बिना FasTag वाले वाहनों से दोगुना टैक्स वसूलने पर सरकार को नोटिस

सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक मेहमदवाल में रहने वाली 3 बहने अमनदीप कौर, कमलदीप कौर और पवनदीप कौर ITC कंपनी में काम करती हैं। शनिवार की सुबह जब वह रोज की तरह तीनों बहने एक्टिवा पर सवार होकर ऑफिस में जा रही थी तो घनी धुंध के कारण सामने आते एक ट्रक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

मौके पर वहां मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल दाखिल करवाया यहां डॉक्टर ने अमनदीप कौर को मृत घोषित कर दिया। जबकि कमलदीप कौर और पवनदीप कौर की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने भी इस मामले की जांच करना शुरू कर दी है।

पंजाब में PPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO

https://youtu.be/FYN4FTf88dI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *