Loot In Punjab: पंजाब में लूटेरे बेखौफ, लूट दौरान युवक की बेरहमी से हत्या

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Loot In Punjab: लूट की खबर दिन व दिन बढ़ते जा रही है। ऐसा ही एक मामला चंडीगढ़ से सामने आया है। चंडीगढ़ के मौली जागरण कॉलोनी में एक युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक हत्या की यह घटना बीती रात हुई। बता दें कि हमलावरों ने युवक पर इतनी बुरी तरह वार किया कि उसकी आंतें बाहर आ गईं।

ये भी पढ़ें: बिना FasTag वाले वाहनों से दोगुना टैक्स वसूलने पर सरकार को नोटिस

बताया जा रहा है कि क्षेत्र के कुछ नशे के आदी युवकों के साथ डकैती के दौरान युवक की जान चली गयी। मृतक की पहचान आशीष के रूप में हुई है। इस हमले में उसके भाई को भी चोटें आई हैं। इस घटना के दौरान वह भी अपने भाई के साथ था।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक युवक की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है। मृतक अपने परिवार के साथ कॉलोनी में रहता था। यह भी पता चला है कि युवक भेलपुरी की रेहड़ी लगाकर घर का भरण पोषण कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पंजाब में IPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO

https://youtu.be/FYN4FTf88dI















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *