Punjab News: मीत हेयर द्वारा भाषा विभाग की स्थापना की 75वीं वर्षगाँठ का लोगो जारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 344 शब्द|📅 31 Dec 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: उच्च शिक्षा एवं भाषा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर द्वारा भाषा विभाग पंजाब की स्थापना की 75वीं वर्षगाँठ का लोगो जारी किया गया। भाषा विभाग पहली जनवरी 2023 को अपनी स्थापना की 75वीं वर्षगाँठ मना रहा है और इस दिन मुख्य कार्यालय भाषा भवन पटियाला सभी जि़ला भाषा कार्यालयों में विशेष समारोह करवाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: बिना FasTag वाले वाहनों से दोगुना टैक्स वसूलने पर सरकार को नोटिस

मीत हेयर ने बताया कि 1 जनवरी 1948 को पंजाबी सेक्शन के नाम से स्थापित हुआ यह विभाग साल 1949 में पंजाबी विभाग और फिर साल 1956 से भाषा विभाग, पंजाब के नाम से जाना जाता है। विभाग अब तक 1632 पुस्तकों का प्रकाशन कर चुका है जिसमें कोशरचना और पंजाबी विश्व शब्दकोश जो पंजाबी भाषा में होने वाला पहला कार्य है।

विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों की सुविधा के लिए 35 के करीब शब्दावलियाँ पंजाबी भाषा में छापकर एक अनूठा कार्य किया है। पंजाबी की दुर्लभ रचनाएँ जैसे कि महान कोश, पंजाब की लोक कहानियाँ, गुलसितां बोस्तां, शहीदान-ए-वफ़ा आदि प्रकाशित की गईं।

भाषाओं संबंधी मंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार भाषाओं के विकास और पंजाबी मातृभाषा को बनता मान-सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है। हाल ही में भाषा विभाग द्वारा मनाए गए पंजाबी माह के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में सभी बोर्डों पर पंजाबी भाषा को प्राथमिकता देने का ऐलान किया गया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

अन्य भाषाओं का भी सम्मान करते हुए बोर्ड पर पंजाबी के बाद अन्य कोई भी भाषा लिखी जा सकती है। भाषा विभाग द्वारा भी पंजाबी, हिन्दी, संस्कृत और उर्दू भाषाओं के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है।

भाषा विभाग द्वारा अलग-अलग भाषाओं में 4 पत्रिकाएँ प्रकाशित की जाती हैं। मीत हेयर ने समूह पंजाबियों को भाषा विभाग का यह स्थापना दिवस सामूहिक रूप में मनाने का न्योता देते के साथ ही पंजाबियों को यह यकीन दिलाया कि राज्य सरकार की यह संस्था निरंतर और आगे बढ़ती रहेगी।

पंजाब में PPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO

https://youtu.be/FYN4FTf88dI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *