Punjab News: पंजाब में कांग्रेस के सीनियर नेता की महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल, पर्चा दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 346 शब्द|📅 31 Dec 2022

श्री मुक्तसर साहिब। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता की एक महिला के साथ अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में दिखाई दे रही महिला ने थाना सिटी मुक्तसर में शिकायत दर्ज करवा आरोप लगाया है कि उक्त कांग्रेसी नेता ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर जबरदस्ती उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।

ये भी पढ़ें: बिना FasTag वाले वाहनों से दोगुना टैक्स वसूलने पर सरकार को नोटिस

महिला की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी नेता एक यूनियन का प्रधान भी बताया जा रहा है। पुलिस को दी शिकायत में तलाकशुदा महिला ने बताया कि उसकी दो बेटियां हैं। वह घरों में काम करते हुए अपने परिवार का पालन पोषण करती है। उसने आरोप लगाया कि उक्त टहल सिंह नामक युवक उसे काफी दिनों से परेशान करता आ रहा है।

महिला ने आरोप लगाया कि टहल सिंह ने उसे झांसा दिया कि उसकी पुलिस व अन्य विभागों में अधिकारियों के साथ सेटिंग हैं, वह उसकी नौकरी लगवा देगा। आरोप के अनुसार वीरवार दोपहर 12 बजे टहल सिंह उसके घर में घुस आया और उसे अकेली देख कर जबरन उसके साथ संबंध बनाए। उसके द्वारा शोर मचाने पर टहल सिंह वहां से फरार हो गया और अब धमकियां दे रहा है कि अगर पुलिस को शिकायत दी तो अच्छा नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, थाना प्रभारी नवप्रीत सिंह ने बताया कि महिला के बयान पर टहल सिंह पुत्र नाजर सिंह निवासी दोदा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, इस संबंध में जब टहल सिंह से संपर्क कर पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल नंबर स्विच आफ था।

पंजाब में PPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO

https://youtu.be/FYN4FTf88dI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *