Punjab News: केंद्रीय मंत्री शेखावत ने SYL के मुद्दे पर सीएम मान और खट्टर के बीच फिर बुलाई बैठक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 232 शब्द|📅 31 Dec 2022

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: सतलुज-यमुना लिंक (SYL) का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने एसवाईएल मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनहोर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) की 4 जनवरी को बैठक बुलाई है।

ये भी पढ़ें: बिना FasTag वाले वाहनों से दोगुना टैक्स वसूलने पर सरकार को नोटिस

इससे पहले दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की 15 अक्टूबर को बैठक हुई थी, लेकिन दोनों खामोश रहे। अब यह प्रयास केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की 15 अक्टूबर को हरियाणा आवास पर बैठक हुई थी, जहां पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने स्पष्ट किया था कि राज्य के पास किसी दूसरे को देने के लिए पानी की एक बूंद भी नहीं है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

उन्होंने कहा कि एसवाईएल बनाने का मुद्दा तभी उठेगा जब पंजाब के पास देने के लिए पानी होगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनहोर लाल ने कहा कि इस मुद्दे पर यह उनकी आखिरी बैठक थी। वह इस बारे में केंद्रीय मंत्री शेखावत को अवगत कराएंगे और यदि केंद्र सरकार इस मुद्दे को हल करने के लिए हस्तक्षेप करना चाहती है तो कर सकती है।

पंजाब में PPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO

https://youtu.be/FYN4FTf88dI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *