Jalandhar News: जालंधर में हिन्दू नेताओं के बाद भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हिन्दू नेताओं को कॉल्स पर लगातार धमकियां मिलने के बाद अब खबर सामने आयी है कि इस बार हिन्दू नेता को नहीं बल्कि भाजपा के नेता को कॉल कर जान से मारने की धमकी मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा कल्चरल सेल के सह संयोजक सन्नी शर्मा को विदेशी नंबर से धमकी मिली है।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

धमकी देने वाले ने मैसेज भी भेजे हैं और साथ ही सन्नी शर्मा के परिवार को भी टारगेट किया है। जिसके साथ सनी शर्मा ने सारी कॉल डिटेल्स और मैसेज के साथ पुलिस से शिकायत करवा दी है। जानकरी मुताबिक लश्कर-ए-खालसा ने वॉट्सऐप मैसेज भेज कर भाजपा नेता को कहा कि वह अपनी पार्टी को छोड़ कर कांग्रेस जॉइन कर ले। यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उसको और उसके सारे परिवार को मार डालेंगे।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

मिली जानकारी के मुताबिक मैसेज करने वाला अपने आप को लश्कर-ए-खालसा का प्रवक्ता बता रहा है। पंजाब भाजपा के युवा नेता सन्नी शर्मा ने बताया की कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर वॉट्सऐप के माध्यम से एक संदेश लश्कर-ए-खालसा के नाम से आया कि आप कांग्रेस से जुड़े खालिस्तान जिंदाबाद बोले नहीं तो तुझे और तेरे परिवार को सबक सिखाया जाएगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *