Punjab News: पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, 1 गैंगस्टर घायल, पुलिसकर्मी को भी लगी गोली

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब में गैंगस्टर तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अमृतसर से सामने आया है। जहां से गैंगस्टरों और पुलिस के बीच फायरिंग की खबर आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने रिंकू पहलवान से 20 लाख की फिरौती मांगी। फिरौती की मांग कर रहे बदमाशों की देर रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई।

ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है

दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक गैंगस्टर घायल हो गया है। घायल गैंगस्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवाबी फायरिंग में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश भागने में सफल रहा। पुलिस अधिकारी घायल बदमाश से जानकारी जुटाने में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

मजीठा रोड स्थित बसंत नगर के रिंकू पहलवान को 20 सितंबर की रात साढ़े आठ बजे 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने का फोन आया। कॉल करने के दो घंटे बाद बाइक सवार दो युवकों ने रिंकू के घर के सामने हवा में फायरिंग कर दी। पुलिस नंबर ट्रैक कर रही थी और शुक्रवार को एयरपोर्ट रोड पर मोबाइल नंबर की लोकेशन मिली तो पुलिस ने उन्हें घेर लिया।

खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में अमन नाम के युवक को गोली लग गई और पुलिस ने उसे पकड़ लिया जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *