Punjab News: पंजाब में परिवहन विभाग ने रेत-बजरी व अन्य खनिजों के परिवहन के रेट किए तय

Daily Samvad
2 Min Read
Laljit Singh Bhullar
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) ने आज कहा कि परिवहन विभाग ने पंजाब राज्य में खान और खनिज अधिनियम, 1957 के तहत परिभाषित खनिजों के परिवहन के लिए दरें निर्धारित की हैं।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस तुनिषा ने सीरियल के सेट पर ही कर ली खुदकुशी

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने मिटटी, रेत और बजरी कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मिट्टी, रेत, राख, बजरी, गतका, पत्थर के बोल्डर, कंकड़ और इमारत के मलबे जैसे खनिजों के परिवहन की दरों को अलग-अलग रेट स्लैब में बांटा गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ट्रांसपोर्टरों द्वारा मनमाने दाम वसूलने की प्रवृत्ति को रोकेगी।

परिवहन मंत्री ने कहा कि 0.5 किमी से 50 किमी की दूरी के लिए दर 68.49 रुपये से 349.82 रुपये प्रति मीट्रिक टन के बीच होगी। इसी तरह, 51 किमी से 100 किमी की दर 352.61 रुपये से 467.95 रुपये प्रति मीट्रिक टन के बीच होगी।

उन्होंने बताया कि 101 किमी से 150 किमी की दूरी के लिए 469.11 रुपये से 526.19 रुपये प्रति मीट्रिक टन, 151 किमी से 200 किलोमीटर की दूरी के लिए 527.27 रुपये से 579.78 रुपये प्रति मीट्रिक टन की दर तय की गई है।

ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप

इसी तरह 201 किमी से 250 किमी तक की दूरी के लिए 580.85 से 633.38 रुपए प्रति मीट्रिक टन की दर निर्धारित की गई है, जबकि 251 किमी से 300 किमी की दूरी के लिए दर 634.44 से 634.44 रुपए प्रति मीट्रिक टन निर्धारित की गई है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *