Jalandhar News: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 अवैध कालोनियों पर एक्शन, अवैध निर्माण का काम रोका

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलीश के आदेश पर बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने अलग-अलग इलाकों में अवैध कालोनियों और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। इस दौरान निगम अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर दोबारा काम शुरू किया जाता है तो एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।

ये भी पढ़ें: बिना FasTag वाले वाहनों से दोगुना टैक्स वसूलने पर सरकार को नोटिस

जानकारी के मुताबिक निगम कमिश्नर के आदेश पर बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों की टीम ने धीना में तीन अवैध कालोनियों पर कार्रवाई की। निगम के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने बताया कि धीना में 5 एकड़, 7 एकड़ और 6 एकड़ में अवैध कालोनी काटी जा रही थी, जिसकी शिकायत के बाद काम रुकवा दिया गया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

एटीपी के मुताबिक सुभाना में 5 एकड़ में काटी गई अवैध कालोनी पर कार्रवाई के बाद भी फिर से कालोनाइजर ने काम शुरू कर दिया था, जिसे आज फिर रुकवाया गया है। उन्होंने कहा कि कालोनाइजर को चेतावनी दी गई है कि अगर दोबारा काम शुरू करवाया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।

पंजाब में IPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO

https://www.youtube.com/watch?v=FYN4FTf88dI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *