डेली संवाद, पंजाब। Bharat Jodo Yatra: रूपनगर जिले के गंभीरपुर गांव के रहने वाले 8 वर्षीय अरिजीत शर्मा ने अलग तरह से भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का समर्थन किया। 8 साल के अरिजीत ने 10,500 फुट की आदि हिमानी चामुंडा चोटी पर तिरंगा फहराया। नववर्ष के मौके पर चौथी कक्षा के छात्र ने 10,500 फुट ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया है।
ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त
छात्र का नाम अरिजीत शर्मा है और उसकी उम्र 8 साल है। अरिजीत शर्मा चौथी कक्षा का छात्र है। अरिजीत गंभीरपुर तहसील श्री आनंदपुर साहिब जिला रूपनगर का रहने वाले हैं। अरिजीत शर्मा ने हिमानी चामुंडा चोटी पर तिरंगा फहराकर राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को प्यार और सम्मान से समर्थन दिया है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid
अरिजीत शर्मा श्री दशमेश एकेडमी के चौथी कक्षा का छात्र हैं। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान अरिजीत ने सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी, जिस पर राहुल गांधी की तस्वीर छपी हुई थी।
पंजाब में PPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO
https://youtu.be/FYN4FTf88dI