Punjab News: कनाडा में पंजाबियों को बड़ा झटका, प्रॉपर्टी खरीदने पर लगी रोक

Daily Samvad
2 Min Read
Justin Trudeau, Prime Minister of Canada
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 282 शब्द|📅 02 Jan 2023

डेली संवाद, कनाडा। Punjab News: नए साल के मौके पर कनाडा की जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) सरकार ने पंजाबियों को बड़ा झटका दिया है। अब पंजाबी कनाडा में घर नहीं खरीद पाएंगे। भारतीयों के अलावा कनाडा गया कोई भी विदेशी वहां संपत्ति नहीं खरीद पाएगा। इतना ही नहीं, कनाडा ने उन लोगों को भी झटका दिया है, जिन्होंने पहले स्टडी और पीआर वीजा के लिए आवेदन किया था।

ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त

आपको बता दे कि कनाडा ने पिछले साल बड़ी संख्या में वीजा खारिज कर दिए गए थे। जानकारी के मुताबिक, कनाडा आवास की कमी का सामना कर रहा है, इसलिए कनाडा ने विदेशियों के आवासीय संपत्ति खरीदने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह बैन इस साल की शुरुआत से शुरू हुआ था।

कनाडा सरकार ने इस नियम को लागू करने के साथ-साथ यह भी साफ कर दिया है कि यह प्रतिबंध सिर्फ शहरी आवासों पर लागू होगा। यह प्रतिबंध समर कॉटेज जैसी संपत्तियों पर लागू नहीं होगा। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 2021 के चुनाव प्रचार के दौरान लोगों की सुविधा के लिए संपत्ति को लेकर यह प्रस्ताव रखा था।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

कनाडा में बढ़ती कीमतों के कारण बहुत से लोग घर खरीदने में असमर्थ हैं। कनाडा में घर खरीदारों की मांग पिछले कुछ वर्षों में काफी बढ़ी है। इसलिए सरकार ने नॉन कैनेडियन एक्ट के तहत रिहायशी संपत्ति की खरीद पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि यह फैसला स्थानीय लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए लिया गया है।

पंजाब में PPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO

https://youtu.be/FYN4FTf88dI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *