डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मोहाली के नयागांव से सटे चंडीगढ़ के आम के बाग सेक्टर 2 में बम मिला है। बम शैल मिलने वाली जगह से कुछ ही देरी पर हैलिपेड है, जहां पंजाब के CM का हेलिकॉप्टर लैंड करता है। बम मिलने की सूचना से चारों तरफ हड़कंप मच गया है।
ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त
सूचना मिलते ही चंडीगढ़ व मोहाली पुलिस मौके पर पहुंची गई और जांच शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने डिफेंस और चंडीगढ़ के बम स्क्वायड टीम को इसकी सूचना दी। बता दें कि घटना स्थल से चंद कदमों की दूरी पर हरियाणा और पंजाब के मुख्य्मंत्री के आवास, हेलीपैड और सचिवालय मौजूद है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid
जानकारी के मुताबिक राजिंदरा पार्क में आम के बाग में यह बम शैल पड़ा हुआ था। यह क्षेत्र UT के अधिकार क्षेत्र में आता है। दोपहर के वक्त कोई राहगीर यहां गया था। उसने बम जैसी कोई चीज देखी। जिसकी सूचना उसने तुरंत 100 नंबर पर पुलिस को दी।
पंजाब में PPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO
https://youtu.be/FYN4FTf88dI