Punjab News: मान सरकार ने पांच सालों में लाभदायक पेशे झींगा पालन के अधीन रकबा बढ़ाकर 5000 एकड़ करने का लक्ष्य निश्चित किया- लालजीत सिंह भुल्लर

Daily Samvad
3 Min Read
Laljit Singh Bhullar
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 390 शब्द|📅 03 Jan 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने किसानों के लिए लाभदायक पेशे झींगा पालन को राज्य में अधिक प्रफुल्लित करने के उद्देश्य से अगले पांच सालों के दौरान 5,000 एकड़ रकबे में झींगा पालन अपनाने की रणनीति बनाई है।

ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये मछली पालन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि झींगा पालन का पेशा अपनाकर किसान एक एकड़ क्षेत्रफल में से तीन लाख रुपए की आय प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब के सेम और खारे पानी से प्रभावित और ज़ीरो आय वाली ज़मीनों में झींगा पालन करवाया जा रहा है, जो किसानों की आय बढ़ाने में सफ़ल सिद्ध हुआ है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मछली पालन विभाग के अधिकारियों की मेहनत स्वरूप पिछले वर्ष 1200 एकड़ रकबा झींगा पालन के अधीन लाया गया। किसानों की आय बढ़ाने के लिए तत्पर पंजाब सरकार ने झींगा पालन को अगले पांच सालों के दौरान 5,000 एकड़ रकबे में प्रफुलित करने की योजना बनाई है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि झींगा पालन के विकास के लिए सरकार द्वारा गाँव ईना खेड़ा, ज़िला श्री मुक्तसर साहिब में एक डैमोस्ट्रेशन फार्म-कम-ट्रेनिंग सैंटर चलाया जा रहा है, जहाँ झींगा पालक किसानों को मुफ़्त ट्रेनिंग और मिट्टी-पानी की जांच सुविधा प्रदान की जा रही है।

स. भुल्लर ने बताया कि मान सरकार द्वारा राज्य में मछली पालन के लिए बुनियादी ढांचे के विकास और मछली उत्पादन बढ़ाने के लिए ख़ास ज़ोर दिया जा रहा है। बढ़िया किस्म का मछली पूंग रियायती दरों पर किसानों को सरकारी मछली पुंग फार्मों से सप्लाई किया जा रहा है। गाँव किल्लियांवाली, ज़िला फ़ाज़िल्का में एक नया सरकारी मछली पूंग फार्म निर्माणाधीन है, जिसका काम जल्दी मुकम्मल करके लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा।

इसके इलावा मछली पालन विभाग द्वारा मछली और झींगा पालन के पेशो की शुरुआत करने, मछली की ढुलाई के लिए परिवहन वाहनों जैसे साइकिल, मोटर-साइकिल, आटो-रिक्शा, इनसुलेटिड और रैफ़रीजरेटिड गाड़ियों की ख़रीद हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। मछली पालन की उन्नत तकनीकों जैसे री-सर्कूलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम (आर.ए.एस.) और बायोफ़्लोक तकनीक को भी इस स्कीम के अधीन प्रफुल्लित किया जा रहा है।

पंजाब में PPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO

https://youtu.be/FYN4FTf88dI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *