Elon Musk: एलन मस्क की Tesla पर लगा 2.2 मिलियन डॉलर का जुर्माना

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 291 शब्द|📅 04 Jan 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Elon Musk: दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क (Elon Musk) ने हाल ही ट्विटर को खरीदा। सीईओ बने फिर आलोचना तक झेली और फिर पद से हटने का ऐलान कर दिया।

लेकिन अब इलेक्ट्रिक वाहन का बाजार बढ़ रहा है और एलन मस्क (Elon Musk) दुनिया में इलेक्ट्रिक निर्माता कंपनी टेस्ला के मालिक भी हैं और कंपनी का दावा है कि यह सबसे बढ़िया इलेक्ट्रक कार है।

ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त

लेकिन दक्षिण कोरिया ने कार की हकीकत दुनिया के सामने रख दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टेस्ला पर दक्षिण कोरिया के एक कमीशन ने जुर्माना लगाया है। दक्षिण कोरिया के एंटीट्रस्ट रेगुलेटर ने मंगलवार को टेस्ला पर 2.9 बिलिन वॉन यानी 2.2 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगा दिया है।

रेगुलेटर का कहना है कि टेस्ला ने अपने ग्राहकों को यह सूचित नहीं किया है कि कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों का माइलेज ठंडियों में आधा हो जाता है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

रेगुलेटर ने अपने इस फैसले में यह भी कहा कि कंपनी ने ऑनलाइन जो भी दावे किए हैं वह काफी बढ़ा चढ़ा कर पेश किए गए हैं और इतना ही नहीं गलत दावे भी किए गए हैं। रेगुलेटर का कहना है कि रेंज और चार्जिंग स्पीड के बारे में भी फर्जी दावे किए हैं।

कोरिया के फेयर ट्रेड कमीशन ने ये बातें कही हैं। रेगुलेटर का यह भी कहना है कि कंपनी ने गैसोलिन गाड़ियों की तुलना में दावों में गाड़ियों के कॉस्ट इफेक्टिव होने की बात कही है जो धोखा देने के समान है।

पंजाब में PPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO

https://youtu.be/FYN4FTf88dI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *